फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी नेता को किया अधमरा, रुपये छीने

Thu, 03 Sep 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की रात ड्यूटी से घर जा रहे रोडवेज के कर्मचारी नेता सुरेशचंद्र पांडेय और उसके साथी ज्वाला प्रसाद मिश्र के ऊपर विभाग के ही संविदाकर्मियों ने पुरानी रंजिश को लेकर हमला बोल दिया। मारपीट कर दोनों को अधमरा करने के बाद जेब से 14 हजार रुपये भी छीन ले गए। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना से आक्रोशित साथी कर्मचारियों ने बसों का संचालन ठप कर दिया। इससे यातायात व्यवस्था पर खासा असर पड़ा। 12 घंटे बाद एसडीएम सदर, सीओ सिटी, आरएम व एआरएम के समझाने पर कर्मचारियों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद बसें सड़क पर निकलीं।
विज्ञापन


बुधवार को हड़ताल को लेकर रोडवेज कर्मियों व संविदाकर्मियों के बीच विवाद हुआ था। रोडवेज में सहायक कैशियर सुरेशचंद्र पांडेय कर्मचारी संगठन के महामंत्री हैं। रात करीब नौ बजे वह अपने साथी ज्वाला प्रसाद मिश्रा निवासी साल्हीपुर कंजास के साथ बाइक से घर जा रहे थे। आरोप है कि बेल्हा देवी सई नदी पुल पार करने के बाद बराछा सड़क के करीब बाइक सवार चार संविदाकर्मी मुकेश सिंह, अजय सिंह, बृजेश सिंह व बृजेंद्र प्रताप सिंह निवासी सराय बहेलिया ने दोनों को रोककर हाकी, डंडे व लोहे की चेन से पीटा। इस दौरान जन्माष्टमी के लिए मिली चंदे की रकम 14 हजार रुपये जेब से उन लोगों ने निकाल लिया। इसके बाद घायल कर्मचारियों को सरपत के झुरमुट में फेंककर भाग निकले। हमलावरों के जाने के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को बाहर निकाला।

उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना से आक्रोशित साथी कर्मचारियों ने रात 11 बजे से ही बसों का संचालन ठप कर दिया। गुरुवार की सुबह आक्रोशित कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। बवाल की आशंका को देखते हुए सिविल लाइंस पुलिस मुस्तैद हो गई । करीब 11 बजे एसडीएम सदर जेपी मिश्रा, सीओ सिटी मनीष मिश्रा, प्रभारी कोतवाल बालकृष्ण शुक्ला मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों की बात सुनने के बाद अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। कर्मचारियों के आंदोलन की खबर मिलने के बाद आरएम भी पहुंच गईं। उन्होंने कर्मचारियों की बात सुनने के बाद आश्वासन दिया कि हमला करने वाले संविदाकर्मी की सेवा समाप्त होगी। इसके बाद बसों का संचालन शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें