फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में राजगीर की मौत

Wed, 17 Feb 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के नेवादा निवासी बूढ़े वर्मा (35) पुत्र रामचरन राजगीर था। वह मंगलवार को दीवानगंज बाजार में एक कारोबारी के मकान का निर्माण कार्य करने के बाद अपने घर के लिए पैदल ही निकला। रात आठ बजे तक वह बाजार में ही देखा गया था। बुधवार की सुबह पूरे पांडेय गांव के करीब सड़क किनारे गड्ढे में उसका शव मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले। एसओ सुरेश सैनी ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। लगता है अधिक शराब पीने के चलते वह बेहोश होकर गिर गया और उसकी मौत हो गई। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें