फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलीपुर दुर्गा मंदिर में चोरी, सीसीटीवी तोड़ा

Mon, 15 Feb 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिक स्थलों में चोरी का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार चोरों ने एक  दुर्गामंदिर को निशाना बनाते हुए  दो चांदी की छोटी प्रतिमाएं और दानपेटिका से हजारों रुपये चुरा ले गए। इससे आक्रोशित  भक्तों ने रोड जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर कोतवाल के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम हटाया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के बलीपुर में मां दुर्गा का भव्य मंदिर है। पुजारी हरिशंकर मिश्रा रविवार की रात मंदिर में पूजन अर्चन करने के बाद ताला बंद कर अपने घर चले गए। सोमवार की सुबह भक्त मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे। तभी पुजारी भी पहुंच गए। मंदिर का ताला टूटा देख सभी हैरत में पड़ गए। भीतर देखा तो गणेश भगवान और मां दुर्गा की छोटी चांदी की प्रतिमा गायब थी। सुपारी और बेलपत्र भी गायब थे। दानपेटिका का ताला भी टूटा पड़ा था। जिसमें से करीब साढ़े तीन हजार रुपये गायब मिले। मंदिर परिसर में लगा सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त पड़ा था।

मंदिर में चोरी देख भक्त आक्रोशित हो उठे। लोगों ने पुलिस के विरोध में नारेबाजी करते हुए कचहरी-भंगवाचुंगी मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक लोग जाम लगाए रहे। जिससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया था। इस बीच शहर कोतवाल हरपाल सिंह यादव मौके पर पहुंचे और छानबीन के बाद लोगों को भरोसा दिलाया कि चोर हर हाल में पकड़े जाएंगे। कोतवाल के समझाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इस बीच मंदिर के करीब से ही एक संदिग्ध रिक्शा मिला। जिसकी खोजबीन करते हुए भंगवाचुंगी चौकी प्रभारी ने एक संदिग्ध चोर को  गोड़ें से हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें