फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर चोरों के पास से मिले पांच बम

Tue, 09 Feb 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पांच एटीएम चोरों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से बम बरामद हुआ। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया। एसओ जेठवारा दिनेश प्रकाश पांडेय सोमवार की शाम वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच दो युवक एक बाइक से आते दिखे। पुलिस को देख वे भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने दोनों को दौड़ाकर धर दबोचा। उनके पास से 11500 रुपये, दो एटीएम कार्ड और पांच बम बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को कर्रा किया तो उन लोगों ने बताया कि वे एटीएम बदलकर लोगों के खाते से रुपये उड़ाते हैं। पकड़े गए चोर मनीष यादव पुत्र हीरालाल निवासी खेमसरी लालगंज और संतोष उर्फ बंटी निवासी गहरी सगरासुंदरपुर लालगंज बताए गए। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें