जीआईसी गेट के पास एक कर्मचारी समेत दो लोगों को बाइकसवार बदमाशों ने चाकू मार दिया। जीआईसी कर्मचारी ने आरोपियों को दबोच लिया और उनके पास मौजूद चाकू छीन लिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
राजकीय इंटर कालेज में चौकीदार के पद पर तैनात रामनरेश यादव (45) विद्यालय के गेट के पास खड़ा था। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंच गए। जब तक वह कुछ समझ पाता कि बदमाशों ने उसे चाकू मार दी। इससे वह घायल हो गया।
शोर पर बगल में खड़ा मौर्य नगर निवासी अभिषेक मौर्य (22) पहुंच गया। बदमाशों ने उस पर भी चाकू से वार कर दिया। इसके बाद जीआईसी कर्मचारी व युवक ने आरोपियों को दबोच लिया। उनके पास रहे चाकू को छीन लिया। इसके बाद वे भाग निकले। शोर पर तमाम लोग पहुंच गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की।