फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर बंधक बनाकर छीन ले गए ट्रैक्टर

Mon, 28 Mar 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक हमीरपुर के सनेडी निवासी देशराज (35) पिछले तीन सालों से बागवानियां के पास नालका गांव में किराये के मकान में रहता था। देशराज यहां पर अकेले रहता था तथा उसकी पत्नी और एक बच्ची भी है जो उसके गांव में रहती है। दिन में जूते का कारोबार करने के अलावा वह सुबह शाम कबाड़ का कार्य भी करता था। नालका गांव में मिला था शव- 5 मार्च को कुछ लोगों ने देशराज का शव नालका गांव के जाने वाले रास्ते से कुछ दूर खेत में पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लिया। सनेड़ पंचायत के प्रधान धरेंद्र सिंह ने बताया कि देशराज 2 मार्च से लापता था। हर रोज बागवानियां अपने काम पर आता था। लेकिन जब दो दिन से नहीं दिखाई दिया तो उसके परिचित लोगों ने उसकी खोजबीन की जिस पर उन्हें इसका शव खेतों में मिला। पंचायत प्रधान ने बताया कि मृतक व्यक्ति शराब पीने का भी आदी था। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
गंगापार से बालू लादकर आ रहे युवक को कुछ लोगों ने तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। इसके साथ ही उसका हाथ पैर बांधकर उसे गड्ढे में डाल दिया और ट्रैक्टर लेकर चले गए। युवक रात भर गड्ढे में पड़ा रहा। सुबह लोगों ने उसे देखा तो बंधनमुक्त किया। इसके बाद उसने नवाबगंज थाने में तहरीर दी। कुंडा कोतवाली के मौली गांव निवासी रमेश यादव के पास ट्रैक्टर है। उसका बेटा बद्री यादव रविवार की शाम गंगापार से बालू लादकर आ रहा था। नवाबगंज थाना क्षेत्र के मैकू का पुरवा के पास कुछ बाइक सवार लोगों ने उसे तमंचा सटा दिया। इसके बाद उसके हाथ पैर बांधकर गड्ढे में फेंक दिया और ट्रैक्टर लेकर चले गए। युवक रात भर गड्ढे में पड़ा रहा। सुबह लोगों ने उसे गड्ढे में पड़ा देखा तो बंधनमुक्त किया। बंधन मुक्त होने के बाद उसने परिजनों को जानकारी दी और नवाबगंज थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें