फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ जवान से तमंचाधारी बदमाशों ने की लूटपाट

Thu, 25 Jun 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल से परिवार के साथ घर लौट रहे सीआरपीएफ के जवान को बदमाशों ने तमंचे की नाेंक पर लूट लिया। विरोध पर बदमाशों ने उसकी पिटाई भी की। पास में मौजूद आभूषण व नगदी भी लूट ले गए। सूचना के घंटों बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। कंधई थाना क्षेत्र के सराय नांनकर निवासी आलोक तिवारी सीआरपीएफ जवान हैं। उनकी तैनाती कश्मीर में है। इन दिनों वह छुट्टी आए हुए हैं। गुरुवार को वह पत्नी पूजा, पिता विजय नारायण व बड़े भाई वरुण के साथ अपनी ससुराल नीभापुर कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन


शाम को कार से घर लौट रहे थे। रानीगंज थाना क्षेत्र के रामपुरअधारगंज गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर तमंचा शटाकर उन्हें रोक लिया। गाड़ी रुकते ही बदमाश उनकी पत्नी से आभूषण छीनने लगे। विरोध करने पर तमंचे की बट से प्रहार कर दिया और जवान सहित भाई व पिता की पिटाई कर दी। दो चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र, मोबाइल व डेढ़ हजार नगदी लूटकर फरार हो गए। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर घंटों बाद पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें