नगर कोतवाली के खजोहरी गांव के समीप बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर बुधवार की रात वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे दंपती से लाखों के आभूषण व नकदी लूट लिए। बदमाशों ने पुलिस से शिकायत करने पर जानलेवा धमकी दी और हुए वहां से फरार हो गए। मानधाता के भगवतगंज निवासी विनय पांडेय अपनी पत्नी रंजना के साथ बुधवार की सुबह वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। देर रात लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने उनका पीछा किया। खजोहरी गांव के समीप ओवरटेक कर बदमाशों ने युवक के सिर पर तमंचा सटा दिया। बदमाशों की हरकत से दंपती घबरा गए। उनके पास से दो अंगूठी, चेन, कान की बाली, मंगलसूत्र उतरवा लिया। उसके बाद दोनों की मोबाइल और 4500 नकदी छीन लिए। पुलिस से शिकायत न करने की धमकी देते हुए बदमाश बाइक से फरार हो गए। थोड़ी देर बाद उन्होेंने परिजनों को जानकारी दी।