फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों के संघर्ष में 33 के खिलाफ बलवा का केस

Sun, 31 May 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के जयतीपुर कठार में शनिवार की रात दो गुटों में हुई जमकर मारपीट और फायरिंग के मामले में रविवार को एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 33 के खिलाफ बलवा और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें 8 नामजद और 25 अज्ञात हैं। जबकि दूसरे पक्ष की तरफ से शनिवार को ही तीन लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी।
विज्ञापन

बता दें कि जयतीपुर कठार गांव में दिनेश यादव और राजकुमार सिंह पुत्र रामकरन सिंह के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। मामले ने तूल पकड़ा तो रात के नौ बजे राजकुमार सिंह के पक्ष से दर्जन भर लोगों ने दिनेश के घर हमला बोल दिया। इतने लोगों के पहुंचने के बाद दिनेश ने फायरिंग शुरू कर दी। बस्ती के लोगों ने राजकुमार और उसके साथ आए लोगों को दौड़ा लिया। राजकुमार के भाई संजय सिंह को ग्रामीणों ने पकड़कर बंधक लिया और उसकी पिटाई की।

 जानकारी होने के बाद राजकुमार के लोग फिर से गुट बनाकर बस्ती में पहुंचे। इस बार दोनों ओर से फायरिंग हुई। घटना में ग्रामीणों ने संजय सिंह की बाइक तोड़ डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी लोगों की नोकझोंक हुई। पुलिस टीम पर पथराव हुआ। लोगों ने पुलिस की कस्टडी से संजय को छुड़ा लिया। शनिवार को राजकुमार की तहरीर पर दिनेश यादव समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जबकि रविवार को दिनेश यादव की मां सुषमा देवी की तहरीर पर राजकुमार सिंह, संजय सिंह, वीरेंद्र सिंह और ऋषि सिंह समेत आठ नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ बलवा और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई। एसओ लल्लन सिंह यादव ने बताया कि दोनो पक्षोें की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। गांव से पुरुष फरार हैं। केवल महिलाएं हैं। तोड़ी गई बाइक थाने लाई गई है। बता दें कि तनातनी देखते हुए पुलिस ने रात में दंगा नियंत्रण फोर्स को गांव में तैनात कर दिया था। रविवार दोपहर पुलिस को वहां से हटा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें