फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मार डाला

Thu, 10 Sep 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि विवाद को लेकर हो रही मारपीट में बेटों को बचाने दौड़े रिटायर्ड फौजी को ट्रैक्टर से रौंद दिया गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। गांव में पुलिस अलर्ट कर दी गई। थाना क्षेत्र के पूरे कंठी निवासी अंबिका प्रसाद मिश्रा (55) रिटायर्ड फौजी था। उसका पड़ोसी से जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। गुरुवार की रात करीब आठ बजे उसके बेटे वरुण व अजय का पड़ोसियों से विवाद होने लगा।
विज्ञापन


 प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बेटे वरुण व अजय की पिटाई की खबर घर पर मौजूद अंबिका को मिली तो वह बेटों को बचाने के लिए दौड़ पड़ा। उसे आते देख हमलावरों ने उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। यह देख भगदड़ मच गई। आसपास के लोग घायल अंबिका को लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भागे। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। घटना की खबर मिलते ही गांव में तनाव व्याप्त हो गया। सांगीपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपियों के घर पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वे नहीं मिले। सीओ सीताराम ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। ट्रैक्टर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें