फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 साल से धमकाकर करता रहा यौन शोषण

Fri, 13 May 2016 11:56 PM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर थाना क्षेत्र की 42 वर्ष की महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि 26 साल डरा धमकाकर  यौन शोषण किया जा रहा था। वह जब भी उसके पास जाने से इनकार करती है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। उसने सीओ से शिकायत कर सुरक्षा किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन



मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 42 वर्षीय महिला का आरोप है कि गांव का ही एक व्यक्ति 26 साल से डरा धमकाकर उसका यौन शोषण कर रहा है। जब भी वह इसका विरोध करती है उसके बच्चों और पति को मारने की धमकी दी जाती है। इधर बीच वह इसको लेकर काफी परेशान रही। उसने बताया कि एक बार सरे बाजार उसके कपड़े फाड़कर उसे बेइज्जत किया गया। यही नहीं वह उसके घर तक पहुंचकर भी धमकाता रहता है।

उसका कहना है कि आरोपी इतना दबंग है कि कोई भी उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं करता। किसी से शिकायत करने पर भी वह जान से मारने की धमकी देता रहता है।  परेशानी बढ़ जाने पर उसने किसी तरह से तहसील पहुंचकर सीओ को तहरीर दी। सीओ असित श्रीवास्तव ने उसका बयान दर्ज करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें