फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला थाने की मुंशी सस्पेंड

Tue, 08 Mar 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला थाने से चोरी की आरोपी दो महिलाओं के भागने को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लिया है। थाने पर तैनात मुंशी की लापरवाही सामने आने पर उसे सस्पेंड कर दिया है। नगर कोतवाली में चोरी की आरोपी दोनों महिला समेत पुलिसकर्मियों के खिलाफ देर रात मुकदमा दर्ज किया गया। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में शनिवार को राजापुर के रहने वाले एक दंपति के बैग से लाखों के जेवरात चुरा कर दो महिलाएं बस से उतरकर भाग निकलीं। हालांकि बाद में दोनों को ग्रामीणों की मदद से दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। उनके पास से चोरी के जेवरात बरामद भी हुए थे। उसी रात महिला आरक्षी सरोज यादव दोनों को लेकर महिला थाने आई। यहां दोनों को हवालात में डाल दिया गया। रात में दो बजे से लेकर चार बजे के बीच दोनों लाकअप की जाली को सीढ़ी बनाकर छत के ऊपर बची जगह से भाग निकलीं।
विज्ञापन


रविवार को दोनों के भागने की जानकारी हुई तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस मामले में देर रात महिला थाना प्रभारी मीरा कुशवाहा की तहरीर पर देर रात नगर कोतवाली में चोरी की आरोपी मनीषा पत्नी मदन, कंचन पत्नी आनंद सरोज निवासी रजवतपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, महिला थाने की मुंशी आशा सिंह, आरक्षी सरोज यादव, महिला होमगार्ड कुसुमलता सिंह व उर्मिला शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक को जांच सौंपी थी। पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद लापरवाही बरतने वाली महिला थाने की मुंशी आशा सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। ड्यूटी के दौरान उसने चोरी की आरोपी महिलाओं को लाकअप में नहीं डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें