फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिनैती में असफल युवक को बदमाशों ने मारी गोली

Mon, 13 Apr 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकर्स बदमाश छिनैती में असफल होने पर युवक को गोली मार दी। बाइक पर पीछे बैठा साथी बाल-बाल बच गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के तिलाइकौशलपुर गणेश पांडेय (22) पुत्र फौजदार रविवार की शाम बाइक से ढखवा बाजार गया था। वहां उसका दोस्त रवि सिंह निवासी रत्तीपुर मिल गया। दोनों बाजार से घर लौटने लगे। पूरा नहर के करीब बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रुकने का इशारा किया। उनकी मंशा भांप गणेश ने बाइक नहीं रोकी। कुछ दूर तक पीछा करने के बाद बदमाशों ने गणेश के ऊपर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


गोली लगने से बाइक लेकर वह गिर पड़ा। हालांकि शोर सुनकर आसपास के लोगों के साथ ही राहगीर भी दौड़ पड़े। लोगों को आता देख बाइकर्स बदमाश भाग निकले। गोली लगने से घायल गणेश को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि घटना में रवि सिंह बाल-बाल बच गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें