फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदईशाहपुर में तोड़ दी अंबेडकर प्रतिमा

Fri, 10 Apr 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के उदईशाहपुर गांव गुरुवार रात शरारती तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा तोड़ दी। पुलिस ने रातोंरात प्रतिमा ठीक कराकर बवाल टालने की कोशिश की। मगर सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पट्टी और आसपुर देवसरा की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। सप्ताह भर के भीतर थाना क्षेत्र में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने की यह दूसरी घटना है। चार दिन पहले भी इस तरह की घटना घटी थी।  
विज्ञापन


आसपुर देवसरा इलाके में इन दिनाें अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। इससे पहले इलाके के कोपा गांव में लगी अंबेडकर प्रतिमा चार बार  तोड़ी गई। अभी चार दिन पहले भी गांव में लगी प्रतिमा  किसी ने तोड़ दी थी। पुलिस ने मशक्कत कर नई प्रतिमा लगवा किसी तरह स्थिति संभाल ली थी। गुरुवार को उदईशाहपुर गांव में लगी अंबेडकर प्रतिमा भी तोड़ दी  गई। जानकारी जब पुलिस को मिली तो उसने रातोरात प्रतिमा ठीक करा दिया। परंतु अभी भी प्रतिमा का चश्मा टूटा हुआ है। उसके चेहरे पर खरोंच के निशान कायम है। सुबह जब ग्रामीणों को प्रतिमा टूटने की जानकारी हुई तो वहां बवाल की स्थिति पैदा हो गई।

 सूचना पर पुलिस के साथ राजस्व अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। गांव के राम लखन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है। आसपुर देवसरा इलाके में हो रही इन घटनाआें में राजनीतिक साजिश की बू नजर  आ रही है। लोग दबी जुबान कहने लगे हैं कि कहीं राजनीतिक फायदे के कारण तो डा. अंबेडकर की मूर्ति को इलाके में नहीं तोड़ा जा रहा है। प्रतिमा तोड़े जाने की घटना के बाद कुछ राजनीतिक दलों के लोग मौके पर पहुंचे और अपना उल्लू सीधा करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें