नगर कोतवाली के पूरे खुशई में रंजिश में महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान गर्भवती महिला भी घायल हो गई। दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की है।मोहनगंज निवासी विधवा आशा देवी और रामदुलारी के बीच रंजिश चली आ रही है। गुरुवार की सुबह आशा और रामदुलारी के बीच विवाद होने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने बीच-बचाव कर झगड़ा समाप्त कराया। मारपीट में आशा देवी, पुत्री दीपा और रामदुलारी व उसकी गर्भवती पुत्री सन्नो साहू घायल हो गईं। दोनों पक्ष शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे। कुछ देर बाद रामदुलारी बेटी के साथ पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर पीड़ा सुनाने लगी। उसे कोतवाली भेजा गया। जहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।