फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद भी हत्यारोपी लिटिल नहीं लगा पुलिस के हाथ

Sun, 22 May 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के पूरे चकई निवासी अमित पांडेय की हत्या के नामजद आरोपी लिटिल अभी तक पुलिस के हाथ नहीं चढ़ा है। लिटिल को खोजने के लिए शनिवार रात भी कोतवाली पुलिस ने मानधाता, लालगंज व पट्टी में दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। इधर पुलिस हत्यारोपियों की संख्या को लेकर भी परेशान हैं। घटना को भले ही आसपास के लोगों ने नजदीक से देखा है लेकिन वे मुंह खोलने से कतरा रहे हैं। उन्हें इस बात का भय है कि यदि वे पुलिस को घटना की बाबत कोई जानकारी देते हैं तो उनकी जान भी खतरे में पड़ सकती है। चार दिन बाद भी पुलिस हत्यारोपियों तक नहीं पहुंच सकी। इससे पूरे चकई समेत आसपास के लोगों में भय व्याप्त है। पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा ने बताया कि हत्यारोपी अभी नहीं मिले हैं। घटना की वजह दोनों के बीच पुरानी अदावत ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें