चोरी के शक में एक युवक को कुछ लोग उठा ले गए। उसके साथ मारपीट करने के साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल दिया। इससे युवक तड़प उठा। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे छोड़ दिया गया। मामले की नामजद तहरीर दी गई है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में चोरी हो गई थी। इसी चोरी के शक में जाखामई गांव निवासी शैलेंद्र कुमार यादव (22) पुत्र श्यामलाल को कुछ लोग उठा ले गए। इसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट की गई। आरोप है कि उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल दिया गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर उसे छोड़ दिया गया। काफी देर तड़पने के बाद युवक की हालत संभली तो परिजनों को फोन किया। परिजन पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। इसके बाद थाने में नामजद तहरीर भी दी गई। जबकि पुलिस घटना से अनभिज्ञता जता रही है।