फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हो सका शराब की दुकानों का आवंटन

Fri, 09 Mar 2018 11:39 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की दुकानों की ऑनलाइन आवंटन में आबकारी विभाग फेल हो गया है। गुरुवार की रात ग्यारह बजे तक विभागीय अधिकारी और जिला प्रशासन प्रयास के बाद भी वेबसाइट लिंक नहीं हो पाई। इससे ठेकेदारों को निराश होकर लौटना पड़ा। फिलहाल अभी कोई नई तिथि भी नहीं घोषित की गई है।
विज्ञापन


जिले की अंग्रेजी, बीयर और देशी दुकानों का आनलाइन आवंटन गुरुवार को अफीम कोठी में होना था। विभागीय अधिकारियों ने आवेदन करने वाले ठेकेदारों को रसीद के साथ बुलाया गया था। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने पहले तो 11 बजे, फिर तीन बजे और शाम को नौ बजे लॉटरी सिस्टम में चयन होने की सूचना दी थी। इससे आनलाइन आवेदन करने वाले ठेकेदारों का सुबह से अफीम कोठी में जमावड़ा हो गया था।

दो प्रयास बेकार होने पर रात नौ बजे जब अधिकारी एकत्रित हुए तो, वह रात ग्यारह बजे वेबसाइट लिंक करने का प्रयास करते रहे, मगर सफलता नहीं मिली। इससे जिले भर से आने वाले आवेदकों को निराश होना पड़ा। हांलाकि बेल्हा ही ऐसा जिला नहीं है, अपितु सूबे के किसी भी जिले में ऑनलाइन आवंटन नहीं हो पाया। जिला आबकारी अधिकारी बच्चालाल ने बताया कि अभी कोई तिथि भी नहीं आई है। शीर्ष अधिकारियों से दिशा निर्देश मिलते ही आवेदकों को सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें