फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर किशोर की मौत

विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
हाइवे किनारे शौच के लिए गए एक किशोर की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना से घर में कोहराम मचा है। मामला फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर बाजार का है। फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर निवासी स्व. घनश्याम शर्मा का पुत्र अंकित (11) रविवार की भोर में मां के साथ शौच के लिए गया था। हाइवे किनारे वह बैठा ही था कि बादशाहपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत से मां का रो-रो कर बुरा हाल है। अपने जिगर के टुकड़े का शव देख वह अचेत हो जा रही थी। चीखपुकार सुनकर लोग दौड़ पड़े। सड़क पर पड़े शव को घर लाए। घर शव पहुंचने पर चारों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। वहीं ट्रक किशोर को रौंदकर भागने में सफल रहा। मृतक के चाचा कमलेश शर्मा ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें