फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर सनकी कार चालक ने छह को मारी टक्कर

Thu, 06 Apr 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
तेज गति कार ने मारी टक्कर - फोटो : ANI
विज्ञापन
 हाईवे पर गुरुवार शाम बेकाबू कार चालक ने तांडव मचा दिया। एक के बाद उसने छह लोगों को टक्कर मार दी। इससे जख्मी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतक के साथी समेत बाइक  सवार राहगीर घायल हो गए। कार की चपेट में आने से आधा किलोमीटर की दूरी में घायल काफी देर तक दर्द से कराहते रहे। अनियंत्रित कार डिवाइडर से जा भिड़ी। इसके बाद चालक भाग निकला। काफी तलाश के बाद भी लोगों को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। घटना की सूचना के बाद भी सौ नंबर पुलिस घंटे भर बाद मौके पर पहुंची। तब जाकर घायलों को अस्पताल ले जाया जा सका।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के रानीगंज कैथौला बाजार में गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे एक कार चालक ने जमकर तांडव मचाया। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर रानीगंज कैथौला बाजार से अर्जुनपुर गांव के मोड़ तक करीब आधा किलोमीटर के बीच उसने चार बाइक सवार राहगीरों व सडक़ किनारे खड़े दो लोगों को टक्कर मार दी। रानीगंज बाजार में तेज रफ्तार कार एक्सयूवी के चालक ने सबसे पहले बाइक से घर जा रहे अगई निवासी जीतेंद्र सिंह को जोरदार टक्कर मार दी। घायल जीतेंद्र की मदद को पहुंचने से पहले ही उसने रायबरेली के सिविल लाइन निवासी बाइक सवार पुष्पेंद्र सिंह व प्रणव कुमार पर कार चढ़ा दी। इससे पहले की लोग कुछ कर पाते उसने बाइक से कहीं से घर लौट रहे लालगंज कोतवाली के धीरज मौर्य पुत्र शिवबहादुर को भी टक्क र मार दी। इसके बाद भी कार चालक का तांडव जारी रहा।

बाजार से निकलते ही हाईवे पर एक दुकाने के सामने खड़े अर्जुनपुर निवासी घनश्याम सरोज (28) पुत्र रामचरन व सुनील सरोज (25) पुत्र रामनाथ को रौंदते हुए कार डिवाइडर से जा भिड़ी। इस दौरान कार की चपेट में आने घनश्याम की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। आलम यह था कि हाईवे पर करीब आधा किलोमीटर तक जगह जगह घायल दर्द से बिलखते रहे। सूचना के बाद भी न तो हाईवे की एंबुलेंस पहुंची और न ही सौ नंबर पुलिस। घंटे भर बाद पुलिस व एंबुलेंस पहुंची तब जाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें