रानीगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के कसेरुआ में बुधवार को दर्जनभर लोगों ने मकान पर कब्जे को लेकर धावा बोला। महिलाओं की जमकर पिटाई करने के साथ ही घर में तोड़फोड़ की। हल्ला गुहार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। पीड़िताओं ने थाने में पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
रानीगंज थाना क्षेत्र के जयरामपुर स्थित मकान अख्तर अली के नाम है। मकान में आधे के हिस्सेदार वाहिद खान भी थे। वाहिद ने अपना हिस्सा गांव के प्रधान अकील अहमद को बेच दिया था। मकान का बटवारा न होने से कब्जे को लेकर प्रधान पक्ष व अख्तरअली के बीच काफी दिनों से विवाद चला रहा था। आरोप है कि बुधवार को प्रधान पक्ष के एक दर्जन सेत अधिक लोगों ने अख्तर अली के घर पर धावा बोल दिया। घर पर मौजूद अख्तर की बहन जयबुलनिशा व उसकी पत्नी बजासुल निशा की पिटाई कर दी। हमलावरों ने घर में जमकर तोड़फोड की। दोनों को मारपीट कर घर से बाहर निकला दिया। थाने में पीड़िता मदद के लिए बैठी हुई हैं।