फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट के लिए शिक्षिका पर चाकू से किया हमला

Wed, 12 Apr 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
news
विज्ञापन

विज्ञापन
स्कूल पहुंची प्राइमरी की एक शिक्षिका से नकाबपोश बदमाश ने चाकू की नोक पर लूटपाट करने का प्रयाय किया। छीनाझपटी के दौरान बदमाश का चेहरा बेनकाब हुआ तो वह भाग निकला। घटना को लेकर प्राथमिक शिक्षकाें ने आक्रोश जताया है। शिकायत पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ के दर्ज कर लिया है।

लालगंज कस्बे की रहने वाली इंदुबाला त्रिपाठी प्राथमिक विद्यालय बाबूराम का पुरवा में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात हैं। बुधवार को सुबह सात बजे के करीब वह विद्यालय पहुंची और कार्यालय का ताला खोल रही थी। अन्य शिक्षक व छात्र तब तक मौके पर नहीं पहुंच सके थे। इस बीच अचानक पीछे से एक बदमाश मुंह पर गमछा बांधे पहुंचा और गला दबाकर उसका बैग व जेवरात लूटने लगा। शिक्षिका ने विरोध किया तो बदमाश ने चाकू निकाल गले पर रख दिया। इस बीच धक्कामुक्की होने से बदमाश का चेहरा खुल गया। चेहरे से गमछा हटते ही बदमाश भाग निकला। भागने के दौरान बदमाश की चाकू  विद्यालय के बरामदे में ही गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश ने शिक्षिका को जान से मारने की धमकी भी दी है। घटना की जानकारी होने पर प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी समेत तमाम शिक्षक मौके पर पहुंचे और शिक्षिका को लेकर कोतवाली आए। शिक्षकाें ने दो टूक कहा कि शिक्षिका से लूटपाट का प्रयास करने वाले बदमाश की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। कोतवाली में शिक्षिका की तहरीर पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ लूट का प्रयास व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि बदमाश आसपास के क्षेत्र रहने वाला है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें