फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन और ट्रेन में तोड़फोड़ पुलिस से तीखी नोकझोंक

Sun, 23 Oct 2016 11:44 PM IST
प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh
विज्ञापन
सीआरपीएफ भर्ती की लिखित परीक्षा संपन्न होने के बाद केंद्रों से निकली परीक्षार्थियों की भीड़ ने ट्रेन पकड़ने के चक्कर मेें रविवार को सीधा प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर हमला बोल दिया। सेकेंड क्लास के वेटिंग हाल में तोड़फोड़ की गई। मना करने पर पुलिस वालों से भिड़े परीक्षार्थी जमकर हुई तकरार। बिना इंतजार किये परीक्षार्थियों की भीड़ ने वाशिंग लाइन में खड़ी पद्मावत एक्सप्रेस के अंदर घुसकर सीटों पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


ट्रेन प्लेटफार्म पर लगी तो प्रतीक्षा कर रहे काफी मुसाफिरों को अंदर जगह नहीं मिली। काउंटर पर इनका रिफंड भी नहीं हुआ। दिन भर स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म पर हो रहे हंगामे पर फोर्स की निगाह रही। शहर के छह स्कूलों पर सीआरपीएफ प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा में लखनऊ, कानपुर, रायबरेली, बरेली जनपदों से सैकड़ों लोगों ने भाग लिया था। दोपहर बाद परीक्षा संपन्न होने के बाद सारे केंद्रों की भीड़ ट्रेन पकड़ने के चक्कर में प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर आ धमकी। पूछताछ में पता चला कि लखनऊ साइड जाने के लिए इस समय कोई ट्रेन नहीं हैं। पांच बजे के बाद ही ट्रेन मिलेगी।

ट्रेन न होने का फायदा उठाकर जीआरपी वालों ने चालाकी दिखाते हुए भीड़ को बाहर करने की कोशिश की। एसओ जीआरपी भीड़ में आए और बोले कि शाम से पहले कोई ट्रेन नहीं हैं। जब तक आप लोग यहां पर ट्रेन का इंतजार करेंगे बस स्टैंड, सुल्तानपुर और हरनामगंज रेलवे स्टेशन जाकर साधन पकड़कर घर पहुंच जाएंगे। मगर भीड़ ने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। लोग प्लेटफार्म, वेटिंग हाल और पुल पर चादर और गमछा बिछाकर लेट गए। इसी बीच उनको कहीं से भनक लग गई कि दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस जो कि लखनऊ होकर जाएगी। इसकी जानकारी जीआरपी वालों की तरफ से न दिए जाने से खफा भीड़ ने हंगामा करना शुरू कर दिया। लोग हंगामे मचाते हुए वाशिंग लाइन पर दौड़ पड़े। जबरन गेट खोलकर घुस गये। पंखे, शीशे और सीट तोड़ना शुरू कर दिये। सफाई कर्मियों को धमकाकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें