सांगीपुर (ब्यूरो)। अनियंत्रित डीजे पलटने से वृद्ध की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे महाबल सिंह दर्रा-भैयापुर हाईवे पर मंगलवार की रात लगभग 11 बजे एक डीजे अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सांगीपुर थाना क्षेत्र के शुकुलपुर गांव निवासी रामसुफल सरोज (60) पुत्र रामगरीब उसके नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसके अलावा शुकुलपुर गांव के ही दिनेश सरोज (38) रवींद्र (40) विकास (18) व अनुज (12) को गंभीर चोटें आईं। घायलों को सांगीपुर सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामसुफल सरोज को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि रात में तेज रफ्तार की वजह से डीजे अनियंत्रित हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। उधर, रामसुफल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।