फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल वृद्धा व युवक की इलाज के दौरान मौत

Wed, 20 Jun 2018 11:45 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (ब्यूरो)। क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर हुए हादसे में घायल वृद्धा व युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लालगंज कोतवाली के उमापुर निवासी किशोरी लाल वर्मा (40) पुत्र अर्जुन वर्मा बीती 18 जून को बाइक की टक्कर से घायल हो गया था। लखनऊ स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। मंगलवार की शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं अझारा की जोहरा बानो (80) पत्नी शमसुद्दीन मंगलवार की सुबह अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। बुधवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की मौत के मामले में पिता ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें