फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत, चार यात्री घायल

Mon, 25 Dec 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarah
विज्ञापन
मिर्जापुर जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस रविवार को घने कोहरे के चलते लालगंज कोतवाली क्षेत्र में लकड़ी लादकर जा रहे ट्रक से भिड़ गई। हादसे में ट्रक चालक मौत हो गई, जबकि बस पर सवार चार यात्री घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। बस व ट्रक चालक की ओर से तहरीर कोतवाली में दी गई है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की भरोसा दिया है।
विज्ञापन

लालगंज डिपो की अनुबंधित बस धारूपुर, कुंडा, इलाहाबाद होकर मिर्जापुर जाती है। सोमवार को सुबह सात बजे बस यात्रियों को लेकर लालगंज से धारूपुर के लिए निकली। घना कोहरा होने चलते धारूपुर से कुछ दूर पहले असरही गांव के समीप सामने से लकड़ी लादकर आ रहे ट्रक से बस की भिड़ंत हो गई। जोरदार टक्कर में ट्रक चालक लालगंज कोतवाली के मोठिन निवासी मो. बशीर (32) पुत्र छेदी कुरैशी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रक पर बैठे मो. रसीद (28) समेत बस पर बैठी शशी पांडेय (40) पत्नी राकेश पांडेय, उनका बेटा मनीष पांडेय (17) निवासी सांगीपुर तथा उर्मिला देवी (50) पत्नी श्रीराम तिवारी निवासी भेभौरा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए लालंगज सीएचसी पहुंचाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। क्रेन बुलाकर दोनों वाहनों को रोड से हटाया गया जिसके बाद आवागमन सुचारू रूप से बहाल हो सका। घटना को लेकर बस व ट्रक चालक ने लालगंज कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें