फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा समेत नौ पुलिसकर्मियों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा समेत नौ पुलिसकर्मियों पर लटकी कार्रवाई की तलवार
विज्ञापन

विवेक हत्याकांड के आरोपी सिपाही के पक्ष में उतरी थी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज। कोतवाली परिसर में पुलिस द्वारा ब्लैक डे मनाने का मामला अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था तक पहुंच गया है। उन्होंने हाथ में काली पट्टी बांधकर ब्लैक डे मनाने वाले पुलिस कर्मियों की सूची तलब की है। हड़कंप मचने के बाद रात में ही सीओ कुंडा जांच के लिए पहुंचे। दूसरे दिन पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। जांच के बाद कोतवाली में तैनात एक दरोगा समेत नौ आरक्षियों पर कार्रवाई की तलवार मंडरा रही है। डीजीपी के रोक के बाद भी लालगंज पुलिस विवेक तिवारी हत्याकांड के आरोपी सिपाही के समर्थन में खड़ी हो गई थी।
राजधानी लखनऊ में सप्ताह भर पहले एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की सिपाही प्रशांत चौधरी ने पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड के बाद यूपी पुलिस की किरकिरी हुई तो हत्यारोपी सिपाही प्रशांत चौधरी को आननफानन में बर्खास्त कर दिया गया। उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने उसे जेल भी भेज दिया। अब प्रदेश से कई जिलों में पुलिसकर्मी हत्यारोपी सिपाही के समर्थन में खड़े हो रहे हैं। डीजीपी की सख्ती के बाद भी लालगंज कोतवाली में दरोगा राजबहादुर यादव समेत नौ आरक्षियों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर हत्यारोपी सिपाही प्रशांत चौधरी के समर्थन में ब्लैक डे मनाया। इसकी जानकारी मिलते ही जिले के आला अफसरों के हाथ पांव फूल गए। एसपी के निर्देश पर सीओ कुंडा राधेश्याम आननफानन में भाग कर कोतवाली पहुंचे और करीब दो घंटे तक पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। जांच में दरोगा राज बहादुर यादव की भूमिका सबसे अधिक सामने आई। दो घंटे तक पुलिस कर्मियों का बयान दर्ज करने के बाद सीओ कुंडा ने पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट भेज दी। रिपोर्ट से साफ हो गया है कि लालगंज कोतवाली में ब्लैक डे मनाया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने लालगंज में ब्लैक डे मनाने वाले पुलिस कर्मियों की सूची मंगाने के साथ ही जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

वर्जन-----
ब्लैक डे मनाने वाले नई भर्ती के लडक़े हैं, उनको सही व गलत का ज्ञान नहीं हो पाया। सभी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की बात कही है। जांच रिपोर्ट अफसरों को भेजी गई है। कार्रवाई के लिए वही फैसला लेंगे।
राधेश्याम, क्षेत्राधिकारी, कुंडा।
वर्जन---
समाधान दिवस के लिए लालगंज सर्किल में गया था। ब्लैक डे मनाने के मामले में सीओ की जांच रिपोर्ट आई है। पुलिसकर्मियों ने गलती स्वीकर कर ली है। यदि कोई कार्रवाई होगी तो बताया जाएगा।
देवरंजन वर्मा, पुलिस अधीक्षक।

इनसेट---
गर्दन फंसी तो बहानेबाजी पर उतर आए पुलिसकर्मी
लालगंज(ब्यूरो)। हत्यारोपी सिपाही के समर्थन में ब्लैक डे मनाने वाले पुलिसकर्मी गर्दन फंसते देख बहानेबाजी पर उतर आए। शुक्रवार की रात सीओ कुंडा राधेश्याम जांच को कोतवाली पहुंचे तो हडक़ंप मच गया। सीओ ने पूछताछ शुरू की तो पुलिसकर्मी बहाना बनाने लगे। किसी ने बताया कि बीमारी के चलते परिजनों की सलाह पर हाथ में काली पट्टी बांध ली थी। किसी ने कहा कि भूत-प्रेत की बाधा के चलते काली पट्टी बांधी। लेकिन जब पता चला कि सीओ के पास वायरल हुई फोटो है तो सच्चाई सामने आने के डर से सभी ने ब्लैक डे मनाने की बात स्वीकार कर ली। कई सिपाही तो ब्लैक डे मनाने के लिए उकसाने वाले दरोगा राजबहादुर यादव को कोसते दिखाई दिए।
इनसेट----
दूसरे जिलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई, जिले में हो रही जांच
लालगंज (ब्यूरो)। राजधानी लखनऊ में एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या के आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी की बर्खास्तगी व जेल भेजे जाने का विरोध करने पर अन्य जिलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। यहां अफसर जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं। एटा में तैनात सिपाही ने प्रशांत चौधरी के पक्ष में सोशल मीडिया पर टिप्पणी की तो उसे तत्काल निलंबित कर दिया गया। पांच अक्तूबर को वाराणसी में हत्यारोपी सिपाही के पक्ष में उतरने पर दो की गिरफ्तारी की गई है। वहीं लखनऊ में शुक्रवार को ब्लैक डे मनाने के मामले में तीन थाना प्रभारियों समेत आधा दर्जन आरक्षियों को निलंबित कर दिया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शुक्रवार की शाम दो टूक कहा कि जहां भी पुलिस की अनुशासनहीनता सामने आएगी, संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम व डीजीपी के निर्देश पर जहां अन्य जिलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है, वहंी जिले के अफसर लालगंज में ब्लैक डे मनाने वाले दरोगा समेत सिपाहियों पर जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

0000
फोटो--
खेलकूद प्रतियोगिता में केशवपुर के छात्रों को दबदबा
ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का धूमधाम से समापन
जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों का बांटा गया पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज। क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का धूमधाम से समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की दौड़ में माडल स्कूल लालगंज के छात्र कुंदन शर्मा व पवन शर्मा ने परचम लहराया। जबकि बालिका वर्ग की पचास मीटर रेस में प्राविज मादीपुर की पिंकी वर्मा, सौ व दो सौ मीटर रेस में प्रावि मेढ़ावां की प्रिया अव्वल रही। पूर्व माध्यमिक स्तर की हंड्रेड मीटर रेस में केशवपुर स्कूल के कयूम, दो सौ मीटर में असैनापुर के अकरम व चार सौ मीटर रेस में पूरे तिलकराम के संदीप सिंह ने बाजी मारी, बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय असैनापुर की शिवानी वर्मा, केशवपुर की शिवानी व साधना ने जीत दर्ज की। खोखो में मेढ़ावा व केशवपुर की टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रही। कबड्डी में समापुर व मेढ़ावा का दबदबा देखने को मिला। विभिन्न प्रतियागिताओं में जीत दर्ज करने वाली टीम के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह ददन, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व विधायक आराधना मिश्रा मोना के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने पुरस्कृत किया। अतिथियों ने खेलकूद को शिक्षण का ही एक हिस्सा बताते हुए कहा कि रचनात्मक व्यक्तित्व निर्माण में खेल का अहम योगदान होता है। प्राथमिक शिक्षक संघ के रामपुर संग्रामगढ़ इकाई के अध्यक्ष राजेश पांडेय ने कहा कि खेल से नौनिहालों में आपसी सौहार्द व एकता भाईचारा की भावना का विकास होता है। बीईओ मो. रिजवान ने सफल आयोजन के लिए शिक्षकों को आभार जताया और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष नवीन कुमार शुक्ल व आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष पंकज मिश्र ने किया। इस मौके पर सुंदरलाल, हीरालाल, शशिकला पांडेय, अरुण शुक्ल, राजेश वर्मा, गिरिजानंद कुमार, लाल प्रताप सिंह, सुभाष पांडेय, वीरेश प्रताप सिंह, संतोष कुमार, देवेंद्र कुमार, चंद्र प्रकाश मिश्र, लालचंद्र रजक आदि मौजूद रहे।

किसानों से मिलने आएंगे पूर्व सांसद
लालगंज(ब्यूरो)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी रविवार को रानीगंज कैथौला इलाके में किसानों से मिलकर ओला वृष्टि से हुए फसलों के नुकसान का जायजा लेंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने दी है।

फोटो---
सेंट्रल बैंक में तैनात गार्ड पर धनउगाही का आरोप, हंगामा
सगरासुंदरपुर (ब्यूरो)। क्षेत्र के कोठार मंगोलपुर स्थित सेंट्रल बैंक में तैनात गार्ड ग्रामीणों ने धनउगाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा है। हंडौर निवासी रामललन दुबे का आरोप है कि बैंक के एटीएम बूथ पर डियूटी करने वाले गार्ड ने केसीसी का सवा दो लाख रूपए भुगतान के लिए बीस हजार रूपए घूंस की मांग की। आरोप है कि जब तक उसने बीस हजार रूपए गार्ड को नहीं दिया तब तक उसको पैसा नहीं मिला। गार्ड को पैसा देने के बाद ही उसका 1 लाख 80 हजार रूपए का भुगतान किया गया। शनिवार पीड़ित के साथ पहुंचे ग्राहकों ने बैंक के सामने हंगामा काटा। उनकी मांग है कि गार्ड से बीस हजार रूपए वापस कराने के साथ ही उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस बारे में शाख प्रबंधक दिग्विजय सिंह ने बताया कि गार्ड की शिकायत मिली है। जांच के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अज्ञात वाहन की चपेट में मवेशियों की मौत
रानीगंज कैथौला(ब्यूरो)। लालगंज कोतवाली के वमाऊ़त नगर चौराहे से नया पुरवा चौराहे के बीच शुक्रवार की रात लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आधा दर्जन मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना देखकर लोगों में आक्रोश पनप आया। हादसा किस वाहन से हुआ इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।

लूट के आरोपी चौथे दिन भी पुलिस की पकड़ से दूर
सगरा सुंदरपुर(ब्यूरो)। स्थानीय बाजार के समीप स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर से पांच लाख अड़तीस हजार रूपए की लूट के आरोपी की तलाश में पुलिस हवा में हाथ पैर चला रही है। लालगंज पुलिस ने प्रयास जरूर किया लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी तो दूर अभी बदमाशों का सुराग तक नहीं लगाया जा सका। चार दिन बीतने के बाद भी बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यापारियों के साथ इलाकाई लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने शीघ्र लूट की घटना का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन


एसपी ने शिकायतें निस्तारित करने का दिया निर्देश
उदयपुर(ब्यूरो)। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना दिवस में पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा पहुंचे। पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में पांच फरियादी शिकायतें लेकर पहुंचे। शिकायतों के निस्तारण के लिए एसपी ने अधीनस्तों को निर्देश देते हुए कहा कि पखवारे भर के भीतर इस पर कार्रवाई करें। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिली तो संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें