फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल जल कर हुई राख

विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगने से किसानों की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने अथक मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कंधई थाना क्षेत्र के श्रीनाथपुर निवासी श्रीराम तिवारी के खेत में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से दो बीघे की फसल जलकर राख हो गई। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दूसरी ओर जेठवारा थाना क्षेत्र के भीखमपुर निवासी बनवारी चौरसिया थ्रेसर से गेहूं की मड़ाई करा रहा था। अचानक आग लग गई। जिससे अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। ग्रामीणों व फायरब्रिगेड के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। तब तक तीन बीघे की फसल जलकर राख हो चुकी थी। अंतू थाना क्षेत्र के बझान निवासी राम प्रकाश पांडेय के फसल पर बिजली का तार गिरने से आग लग गई। आग से 5 बीघे फसल जलकर राख हो गई। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें