फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवारा-भरतपुर में मृतक आश्रितों को विधायक ने सौंपे पांच-पांच लाख के चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के देवारा भरतपुर गांव के चार युवकाें की रायरबेली जिले के ऊंचाहार में थाना क्षेत्र में हुई सामूहिक हत्या के बाद पीड़ित परिजनाें को क्षेत्रीय विधायक ने बुधवार को आर्थिक मदद दी। विधायक आराधना मिश्रा मोना ने बुधवार को मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत किए गए पांच-पांच लाख रुपये के चेक मृतकाें के परिजनाें को सौंपे। कुंडा एसडीएम ओपी वर्मा के साथ विधायक पहले देवारा गांव पहुंचीं और बीती 26 जून को ऊंचाहार में सामूहिक हत्याकांड के दौरान मारे गए पूर्व प्रधान रोहित शुक्ल की पत्नी कुसुम शुक्ला और स्व. नारेंद्र शुक्ल उर्फ बच्चा के पिता रामलखन को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि का शासकीय चेक सौंपा। इसके बाद मोना भरतपुर गांव पहुंची और इस निर्मम हत्याकांड की भेंट चढ़े अनूप मिश्रा की पत्नी शिखा व अंकुश मिश्रा की पत्नी पूजा मिश्रा को भी पंाच पांच लाख की आर्थिक सहायता राशि का शासकीय चेक सौंपा।
विज्ञापन


विधायक मोना के देवारा भरतपुर गांव पहुंचने पर पीड़ित परिवाराें में कोहराम मच गया। मृतकाें की विधवाएं विधायक से लिपटकर रोने लगीं। विधायक ने मृतकों के आश्रिताें को समझा बुझाकर शांत कराया। उन्हाेंने कहा कि कुछ दिनाें तक घड़ियाली आंसू बहाने वाले तमाम आएंगे, लेकिन वह और संासद प्रमोद तिवारी आखिरी सांस तक सभी परिवाराें के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े मिलेंगे। विधायक मोना ने कहा कि सामूहिक हत्याकांड प्रकरण की आईजी स्तर पर जांच सीएम के निर्देश पर चल रही है। उन्होंने इस निर्मम हत्याकांड को बीते कुछ वर्षों में प्रदेश की सबसे खौफनाक घटना करार दिया और पीड़ित परिवाराें के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सामूहिक हत्याकांड के मुकदमे को एसटीएफ कोर्ट में चलाकर जल्द से जल्द हत्याराें को कड़ी सजा दिलाएं। उन्होंने कहा कि बेरहमी से घटना को अंजाम देने वालों को जब तक सलाखों के पीछे नहीं भेजा जाता वह चैन से बैठने वाली नहीं हैं। मोना ने बताया कि राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के साथ मिलकर वह मृतकाें के परिजनों के लिए शीघ्र प्रधानमंत्री आवास योजना, सोलर लाइट की व्यवस्था कराएंगी। उन्होंने परिवार के सदस्याें का पर्याप्त सुरक्षा व शस्त्र लाइसेंस को उपलब्ध कराए जाने का भी भरोसा दिया। यहां पहुंचे पुलिस व तहसील प्रशासन से मोना ने दो टूक कहा कि मृतकाें के परिजनाें के साथ कोई अप्रिय घटना हुई तो गंभीर परिणाम भुगतना होगा। इस मौके पर क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक रामविशाल पटेल, सांसद प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, लालजी यादव, रवींद्र मिश्रा, सुनील तिवारी, नन्हेलाल यादव, राजू सिंह, ओम प्रकाश धुरिया, पप्पू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें