फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने की अंधाधुंध फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने की अंधाधुंध फायरिंग
विज्ञापन

आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
लालगंज (ब्यूरो)। मांगलिक कार्यक्रम में नशे में धुत होकर पहुंचे दबंगों ने गांव की किशोरी से छेड़छाड़ की। लोगों के विरोध करने पर आरोपियों ने करीब सात राउंड फायरिंग की। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। मांगलिक कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के खालसा सादात गांव में बुधवार की रात श्रीराम कोरी के घर पर मांगलिक समारोह था। गांव के खालसा सादात निवासी मदन सिंह का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान गांव के दबंग किस्म के धीरज कुमार व भवराम बोझी निवासी सुरेंद्र कुमार नशे में धुत होकर उसके घर के सामने पहुंचे और किशोरी से छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और अवैध असलहा निकाल कर सात राउंड फायरिंग की। रात दस बजे अंधाधुंध फायरिंग से दहशत फैल गई। सूचना पर लालगंज कोतवाल मौके पर पहुंचे हंगामा काट रहे दोनों आरोपियों समेत तीन को दबोच कर कोतवाली ले गई। मामले में मदन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते आरोपी सुरेंद्र कुमार को जेल भेज दिया। धीरज व एक अन्य को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी का जेल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें