फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहाधारी बदमाशों ने गायब कर दिए आर्य समाज के भवन में रखे सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
असलहाधारी बदमाशों ने गायब कर दिए आर्य समाज के भवन में रखे सामान
विज्ञापन

विरोध करने पर समाज के सदस्यों को दी जानलेवा धमकी, 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। आर्य समाज के भवन से ट्रक से पहुंचे 15 से 20 असलहाधारी बदमाशों ने ताला तोडक़र डेस्क-बेंच, आलमारी, जरूरी कागजात समेत अन्य सामान गायब कर दिए। विरोध करने पर समाज के सदस्यों को धमकी भी दी। शिकायत पर पुलिस ने 15 से 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हादीहाल के सामने आर्य समाज का भवन है। आर्य समाज के प्रशासन मंडल के सदस्य रामनेवाज पाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 13 नंवबर को एक ट्रक से 15 से 20 की संख्या में असलहाधारी बदमाश पहुंचे। विद्यालय का ताला तोडक़र उसमें रखी आलमारी, डेस्क-बेंच, कागजात को ट्रक पर लादने लगे। आनंद केसरवानी, सत्यप्रकाश ने जब इसका विरोध किया तो असलहाधारी बदमाश धमकी देते हुए सामान ट्रक पर लादकर फरार हो गए। कुछ समान जो बचा था उसे दूसरे दिन ले जाने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी आर्य समाज की संपत्ति पर कब्जा करने का भी प्रयास कर रहे हैं। सदर विधायक इस मामले में मुख्यमंत्री से भी शिकायत कर चुके हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्लील वीडियो बना चाचा और फुफेरे भाई ने किया दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। कोहड़ौर इलाके की एक युवती ने एसपी को शिकायती पत्र देकर अपने सगे चाचा और फुफुरे भाई पर ही अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर एसपी ने पुलिस को केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें