फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 नकलची रेस्टीकेट, दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रही छात्रा धराई

Tue, 20 Feb 2018 10:54 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के विज्ञान के प्रथम प्रश्रपत्र में नकल समाग्री के साथ पकड़े गए पांच परीक्षार्थियों को रस्टीकेट कर दिया गया। दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रही छात्रा भी पकड़ी गई। सभी के खिलाफ केंद्र व्यवस्थापक को रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। वहीं 18207 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर रसायन विज्ञान की परीक्षा शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन


मंगलवार को बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली में विज्ञान का पेपर व इंटर में व्यवसायिक शिक्षा का पेपर था। दूसरी पाली में रसायन विज्ञान का पेपर था। हाईस्कूल में 84088 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 18207 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इंटर में प्रथम पाली में 1185 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 128 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में एसवीआईसी औवार में मो. शादाब व अजय कुमार पटेल केा नकल सामाग्री के साथ पकड़े जाने पर रस्टीकेट कर दिया गया। कालूराम इंटर कालेज शीतलागंज में हाईस्कूल की परीक्षा दे रहे संदीप को भी नकल समाग्री के साथ पकड़ा गया।

उसे भी रस्टीकेट किया गया। वहीं जगन्नाथ पटेल इंटर कालेज पूरे घना टिकरिया संग्रामगढ़ में हाईस्कूल परीक्षा में उम्र कम कराकर बैठे अरविंद कुमार को दबोच लिया गया। जबकि परीक्षा केंद्र में एक छात्रा दूसरे के स्थान पर परीक्षा देती पकड़ी गई। देानों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं भगवत प्रसाद इंटर कालेज तिलौरी में मो. आरिफ को भी नकल करते पकड़ा गया। उसके विरुद्ध कार्रवाई की गई। पहली पाली में डीआईओएस व सचल दल की कार्रवाई से हडक़ंप मचा रहा। वहीं दूसरी पाली में परीक्षा शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें