मोहनगंज बाजार में पान विक्रेता को पीटने वाले बीडीसी सदस्य समेत आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। नगर कोतवाली के मोहनगंज बाजार पूरे खुशई निवासी ईश्वर गुप्ता को दूसरे गांव के लोगों ने जमकर पीटा था। इससे आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। शहर कोतवाल को जमा हटाने में मशक्कत करना पड़ा। इस मामले में सजनलाल गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने मनीष सिंह, दिलीपुर सिंह निवासी पूरे खुशई, महाबल सिंह, राहुल सिंह निवासी सिटकहा, मझिलहा बीडीसी सदस्य विकास यादव, मुन्ना यादव, मनीष सिंह और प्रिंस सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। ब्यूरो