प्रतापगढ़। बाइक चोरी कर भागने वाले चोर की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शिकायत के बाद पुलिस फुटेज के आधार पर छानबीन करने में जुट गई है।
नगर कोतवाली के अजीत नगर निवासी रवि मिश्रा सोमवार की शाम शहर के बाबागंज स्थित गैस एजेंसी पर किसी काम से आया था। वह बाइक खड़ी करने के बाद भीतर चला गया। इस बीच मौके की तलाश में खड़ा चोर उसकी बाइक के पास आकर खड़ा हो गया। कुछ देर तक बाइक की सीट पर बैठा रहा। इससे किसी को शक न हो। बाद में वह बाइक चुराकर भाग निकला। कुछ देर बाद रवि बाहर निकला तो बाइक गायब मिली। यह देख वह दंग रह गया। उसकी सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करने लगी। गैस एजेंसी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की करतूत कैद हो गई।