इलाज कराने जा रहे फौजी की बोलेरो में ट्रक ने टक्कर मार दी। इसे लेकर हंगामा होता रहा। काफी देर तक पंचायत के बाद भी मामले का हल नहीं निकला। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। नगर कोतवाली के महुली निवासी अनिल यादव फौजी हैं। वर्तमान समय में वह जालंधर में तैनात हैं। दोपहर में वह अपनी बोलेरो से इलाज कराने के लिए लखनऊ जा रहा था। चौक घंटाघर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दी। अनिल की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।