फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल दर्शन करने गए युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-51
विज्ञापन

विंध्याचल दर्शन करने गए युवक की हादसे में मौत
प्रतापगढ़। जन्मदिन की खुशी मनाने के पहले विंध्याचल देवी का दर्शन करने गए युवक की हादसे में मौत हो गई। यह खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। नगर कोतवाली के सदर बाजार निवासी श्याम पांडेय (22) पुत्र विजय पांडेय का मंगलवार को जन्मदिन था। वह अपने दोस्तों के साथ बाइक से विंध्याचल धाम दर्शन करने के लिए सोमवार को घर से निकला था। दो बाइक से चार दोस्त दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे। वाराणसी-सोरांव राजमार्ग पर हादसे में श्याम पांडेय की मौत हो गई। जबकि साथी घायल हो गए। यह खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
मिनी बस गड्डे में घुसी
रखहा। बाइक सवार को बचाने के फेर में मिनी बस गड्ढे में जा घुसी। पट्टी प्रतापगढ़ मार्ग पर कंधई थाना क्षेत्र के ताला मोड़ के करीब मंगलवार दोपहर शहर की ओर जा रही मिनी बस सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सडक़ किनारे गड्ढे में चली गई। हादसे में बस चालक व परिचालक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
प्रतापगढ़। संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की मां ने दहेज हत्या का आरोप पति व परिवार के लोगों पर लगाया है। प्रयागराज जनपद के मऊआइमा थाना क्षेत्र के धरौला निवासी विधवा देवराजी ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी बेटी सावित्री का विवाह नगर कोतवाली के जमुआरी निवासी संदीप के साथ 2013 में हुआ था। दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये की मांग ससुराली पक्ष किया करते थे। उसका दामाद व उसका भाई सोमवार को चंडीगढ़ से लौटे। मंगलवार को सावित्री के मौत की खबर मिली। उसका आरोप है कि सावित्री की हत्या करने के पति समेत ससुरालीजनों ने किया है। जबकि परिवार के लोग उसकी मौत बीमारी से होने की बात बता रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मां-बेटी को पड़ोसियों ने पीटा
प्रतापगढ़। रंजिश में मां-बेटी को पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। नगर कोतवाली के सरायवीरभद्र निवासी सीमा देवी को मंगलवार की सुबह पड़ोसी मारने पीटने लगे। बीच-बचाव करने दौड़ी बेटी को भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी।
बेखौफ बदमाशों ने क्लीनिक में बैठे चिकित्सक को मारी गोली
होला का पुरवा बाजार में भगदड़, हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर
मौके पर पहुंची पुलिस कर रही छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
जेठवारा। होला का पुरवा बाजार में क्लीनिक पर बैठे चिकित्सक को मंगलवार रात बेखौफ बदमाशों ने गोली मार दी। फायरिंग के दौरान बाजार में भगदड़ मच गई। आननफानन में लोग उसे लेकर बाघराय सीएचसी पहुंचे। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
प्रयागराज जनपद के मऊआइमा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी डा. भानु पटेल (42) पुत्र राम बहादुर ने करीब बीस साल पहले जेठवारा थाना क्षेत्र के होला का पुरवा बाजार में आकर क्लीनिक खोल लिया। कुछ दिनों बाद उसने बाजार में ही मकान बनवा लिया। मंगलवार की रात सवा आठ बजे वह अपनी क्लीनिक पर बैठा था। तभी बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और क्लीनिक में घुसकर उसे गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। जिससे बाजार में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में भानु को लेकर लोग बाघराय सीएचसी भागे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की खबर मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसओ जेठवारा ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
विज्ञापन

इनसेट-----
चौराहे पर थी पुलिस, फिर भी भाग निकले बदमाश
जेठवारा के होला का पुरवा बाजार चौराहे पर थानाध्यक्ष चेकिंग कर रहे थे। पुलिस से बेखौफ बदमाश चिकित्सक को गोली मारने के बाद भागने में कामयाब रहे। पुलिस के पहुंचने तक बदमाश लोगों की नजरों से ओझल हो चुके थे। इस घटना से बाजार के लोगों में खौफ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें