फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से स्वस्थ्य मंत्रालय के कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से स्वास्थ्य मंत्रालय के कर्मचारी की मौत
विज्ञापन

दो दिन पहले अवकाश लेकर आया था घर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। करंट की चपेट में आने से स्वास्थ्य मंत्रालय दिल्ली में तैनात कर्मचारी की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पट्टी के हरजामऊ निवासी हरीश तिवारी (45) स्वास्थ्य मंत्रालय दिल्ली में लिपिक के पद पर तैनात थे। दो दिनों पहले अवकाश पर घर आए थे। सोमवार दोपहर घर के अंदर खुले पड़े विद्युत तार की चपेट में आने से उन्हें करंट लग गया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने पैथालॉजी में लगवाया ताला
प्रतापगढ़। रानीगंज इलाके में स्थित एक पैथालॉजी में स्वास्थ्य विभाग ने ताला लगवा दिया है। रानीगंज सीएचसी के सामने स्थित पूजा पैथालॉजी के संचालक ने तीन माह पहले एक युवक को एचआईवी का मरीज बता दिया था। जबकि वह एचआईवी पीड़ित नहीं था। इसकी शिकायत उसने सीएमओ से की थी। सीएमओ ने जांच शुरू कराई तो संचालक पैथालॉजी बंदकर फरार हो गया। अपर शोध अधिकारी आरपी चौधरी ने बताया कि पूजा पैथालॉजी में ताला लगवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें