फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने से बोलेरो लेकर भागे हमलावर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू के कुआं में जमीन विवाद को लेकर दंपति की हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई। गड़वारा बाजार निवासी आरोपी पंकज सिंह उर्फ डीएम और नीरज सिंह उर्फ कप्तान को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश देने लगी। फोन से लगातार पुलिसकर्मी डीएम व कप्तान को पकड़ने की बात भी करते रहे। सूत्रों की मानें घटना की ओर भागकर आने वाले पुलिसकर्मियों के सामने से आरोपियों की बोलेरो निकली। हत्यारोपी कोहड़ौर सीएचसी पहुंचकर मेडिकल कराने का प्रयास करने लगे। जब उनके बारे में स्वास्थ्य कर्मचारियों को जानकारी हुई तो वह अस्पताल छोड़कर निकल लिए। पुलिस के आने के भय से हत्यारोपी बोलेरो से भाग निकले। सुलतानपुर सीमा तक उनके मोबाइल की लोकेशन पुलिस को मिली। इसके बाद उनका मोबाइल स्वीच आफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें