फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में टेंपो चालक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश को लेकर बाइक सवार दो युवकों ने टेंपो चालक को गोली मार दी। घायल चालक जान बचाकर भागा। हमलावरों ने उसे दौड़ाय्रा, लेकिन आसपास के लोगों के आ जाने पर उसकी जान बच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल टेेंपो चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख उसे डाक्टरों ने इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। घटना को लेकर इलाके में तनाव व्याप्त है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरे मुरली निवासी अंकित मिश्रा (19) पुत्र हरिकेश मिश्र टेंपो खरीदा है। वह खुद ही टेंपो चलाता है। बुधवार को वह शहर से टेंपो लेकर जेठवारा की ओर जा रहा था। नारायणपुर के करीब बाइक सवार दो युवकों ने उसका पीछा कर लिया। कुछ दूर जाने के बाद बाइक सवार अंकित को रोकने लगे, लेकिन उसने उनकी मंशा समझकर टेंपो की स्पीड बढ़ा दी। सोनपुर के करीब अचानक टेंपो पलट गया। बाइक सवार उसे बाहर निकालकर पीटने लगे। वह जान बचाकर भागा तो हमलावरों ने उसे दौड़ाकर गोली मार दी। पीठ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। यह देख हमलावर भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल अंकित को जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। प्रभारी एसओ जेठवारा ने बताया कि कुछ दिनों पहले सोनपुर का रहने वाला एक व्यक्ति गाय लेकर घर लौट रहा था। घायल युवक के गांव के लोगों ने उसे रोककर मारपीट की थी। गाय छोड़कर वह चला गया था। मारपीट करने वालों में घायल टेंपो चालक भी शामिल था। हालांकि अभी तहरीर नहीं मिली है। आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है। वे घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें