फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाक तिलहाई में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार। मकान के बयाले से घुसकर चोर लाखों रुपये की नकदी समेत सामान उठा ले गए। इसकी जानकारी परिजनों को सुबह उठने की बाद हुई। सूचना थाने में दी गई है।
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के मलाक तिलहाई पश्चिम का पुरवा गांव निवासी राजबहादुर यादव पुत्र रामफल यादव ने कुछ दिन पहले जमीन बेची थी। इस पैसे से वह घर बनवा रहा था। इसके साथ ही 22 फरवरी को उसके बेटे की शादी होनी थी। इसके चलते वह पैसे घर पर ही रखे हुए था। उसके घर में काम चलने की वजह से तमाम सामान बिखरा भी हुआ था। मंगलवार की रात में चोर उसके घर के बयाले के अंदर से घुस गए। इसके बाद घर में रखा साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी और सामान उठा ले गए। सुबह परिजनों उठे तो घर में सामान बिखरा देख कुछ शक हुआ। पैसा चेक किया गया तो वहां से पूरी की पूरी नकदी गायब थी। इससे पूरे घर में हड़कंप मच गया। शोर शराबा सुन आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए। बाद में सूचना थाने में भी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें