ग्रिल से दीवाल में छेद कर रहे प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की करंट की चपेट मे आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरे उदवत गांव निवासी आनंद 30 पुत्र गेंदा लाल संग्र्रामगढ़ ब्लाक में प्राथमिक विद्यायल में शिक्षक हैं। शनिवार को दोपहर दो बजे ग्रिल मशीन से वह दीवाल में छेद कर रहे थे, तभी ग्रिल में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से वह नीचे गिर गए। आनन फानन में परिजन आनंद को लेकर सीएचसी संागीपुर लाए जहां डाक्टराें ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। आनंद की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।