फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में पुलिस ने दो वाहन चोर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाइक चोरों को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। उनके पास से तमंचा व चोरी की चार बाइकें बरामद हुई हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नवाबगंज पुलिस मंगलवार की रात मधवापुर मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच आने वाली बाइक को पुलिसकर्मियों ने रोकने का इशारा किया। पुलिस को देख वे वापस भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर लिया। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। भागने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों को कर्रा किया तो उनके पास से चोरी की चार बाइकें बरामद हुईं। दो तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए दीपक कुमार त्रिपाठी पुत्र शीतला प्रसाद त्रिपाठी निवासी कंचनपुर थाना नवाबगंज और गोविंद पटेल पुत्र चौधरी पटेल निवासी त्रिलोचनपुर लाला बाजार मानिकपुर ने बताया कि बरामद बाइकों में इलाहाबाद के फाफामऊ से चुराई बाइक भी शामिल है। दो माह पहले साथी धर्मराज यादव व अंकित के साथ पनिगो से भैंस चोरी का भी प्रयास किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। एसपी ने टीम को पांच हजार का इनाम दिया है। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें