फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से मां काली की अष्टधातु की मूर्ति चोरी 18-55-54

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर से मां काली की अष्टधातु की मूर्ति चोरी
विज्ञापन

नरहरपुर स्थित मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना
बस्ती से दूर बना है मंदिर, पुलिस कर रही तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
मकूनपुर।
नरहरपुर स्थित मंदिर से मां काली की प्रतिमा चोर चुरा ले गए। इस बात की जानकारी गुरुवार की सुबह ग्रामीणों को हो सकी। इससे लोग आक्रोशित हो उठे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव में काली मां का पुराना मंदिर है। मंदिर में अष्टधातु की 10 इंच ऊंची मूर्ति की स्थापना की गई थी। जिसकी बाजार में कीमत लाखों रुपये में थी। बुधवार को मंदिर में घुसे चोर गेट का ताला तोड़कर मूर्ति चुरा ले गए। गुरुवार की सुबह 7 बजे शिव बहादुर सिंह मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो मां काली की अष्टधातु की प्रतिमा गायब देख परेशान हो गए। जबकि मंदिर में गणेश, पार्वती और नंदी बैल की प्रतिमा मौजूद थी। इस बात की जानकारी होने पर गांव के तमाम लोग जमा हो गए। वे मूर्ति चोरी होने की खबर पर आक्रोशित हो उठे। सूचना मिलने पर कोहड़ौर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद चोरों की तलाश में जुट गई। वैसे प्रतिमा चोरी करने के करतूत नशेड़ियों की मानी जा रही है। इस मामले में शिव बहादुर सिंह ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट----
सौ साल से अधिक पुरानी है मंदिर
नरहरपुर स्थित मां काली की मंदिर सौ साल से अधिक पुरानी है। प्राचीनता की बात पूछने पर प्रधानपति ज्ञान सिंह का कहना है कि उनके बाबा गजाधर सिंह ही मंदिर निर्माण के बारे में जानते थे। जिनकी मृत्यु 45 साल पहले हो गई है। ज्ञान सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें