फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक़ के किनारे पड़े पत्थरों से टकराकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

सड़क के किनारे पड़े पत्थरों से टकराकर बाइक सवार की मौत
सामने से आ रहे वाहन की लाइट से अनियंत्रित होने के कारण हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। कुंडा इलाके में मंगलवार शाम सामने से आ रहे वाहन की लाइट से अनियंत्रित बाइक सवार सड़क किनारे रखे पत्थरों से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना देते हुए उसे कुंडा सीएचसी ले आई। सीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के लोहारन का पुरवा गांव निवासी महेंद्र (25) पुत्र शिवमोहन किसी काम से मंगलवार की शाम कुंडा आ रहा था। मवई क्रासिंग के पास सामने से कोई वाहन आ गया। इस दौरान तेज लाइट के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बगल में रखे गए पत्थरों से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हथिगवां के भदरी कोटिला गांव निवासी अनिल (22) पुत्र बंशीलाल नीलगाय से भिडक़र घायल हो गया। इसी तरह से एक अन्य घटना में हरिकेश पुत्र ढिल्लर निवासी तिलौरी घायल हो गया। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


फोटो-
खड़ंजा की पुरानी ईंटों से हो रहा नाली का निर्माण
बाबागंज (ब्यूरो)। विकास खंड बाबागंज की ग्रामसभा पुरैली मकदूमपुर में नाली का निर्माण कराया जा रहा है। गांव में लगे पुराने खड़ंजे को उखाडक़र उसी पुरानी र्इंट से नाली का निर्माण ग्राम प्रधान करा रहे हैं। जबकि नाली निर्माण में नई ईंट लगाने का स्टीमेट पास हुआ है। इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि उनकी जानकारी में ग्राम सभा में कोई निर्माण कार्य नहीं चल रहा है। एडीओ पंचायत अनिरुद्ध सिंह ने कहा गांव में जाकर जांच की जाएगी। पुरानी ईट से निर्माण कार्य कराया जा रहा है तो भुगतान रोका जाएगा।

फोटो-
गंगा दशहरे पर घाटों पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान
क्षेत्र के सभी गंगा घाटों पर भोर में लगी रही लोगों की भारी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। गंगा दशहरे पर लोगों की भारी भीड़ गंगा घाटों पर स्नान के लिए उमड़ पड़ी। लोगों ने गंगा में डुबकी लगाने के बाद घाट पर गंगा पूजन किया। इसके साथ ही परिवार के कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा।
क्षेत्र के गंगा घाटों पर गंगा दशहरे की सुबह भारी संख्या में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। भोर से ही हर-हर गंगे की गूंज के साथ लोगों का स्नान शुरू हो गया। मानिकपुर के शहाबाद घाट, कालाकांकर घाट, नवाबगंज घाट, हौदेश्वरनाथ घाट सहित अन्य घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पहुंचकर स्नान किया। इसके बाद धूप, दीप और फूल से गंगा पूजन किया गया। इसके बाद मां गंगा से परिवार के कल्याण की कामना की गई। इसके अलावा कई जगह गंगा दहशरे पर लोगों को शर्बत भी पिलाया गया। कालाकांकर घाट पर संग्रामपुर निवासी रज्जन लाल यादव ने शरबत का वितरण कराया। इसी तरह आलापुर मे राहगीरों को बूंदी का प्रसाद वितरित किया और परियावां में पूड़ी सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। उधर बिहार बाजार में शरबत का वितरण किया गया। इसमें शिवम त्रिपाठी, सनी सिंह, धीरेंद्र सिंह, पंकज सिंह, प्रदुम सिंह, निखिल पांडेय, मानसू सिंह, क्षितिज सिंह आदि लोग शामिल रहे।

नकदी समेत लाखों के जेवर उड़ाए
हाईकोर्ट के पूर्व सेक्शन आफिसर के घर में चोरों ने की वारदात
बाग में फेंका मिला बाक्स व सूटकेस, थाने में दी गई तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। हाईकोर्ट के पूर्व सेक्शन आफिसर के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घर का सामान बिखरा देख परिजनों के होश उड़ गए। खोजबीन पर बाग में बाक्स और सूटकेस आदि फेंके मिले। बाद में इसकी सूचना थाने में दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के जियावन का पुरवा राजापुर गांव निवासी प्रेमचंद दुबे पुत्र राम सजीवन दुबे हाईकोर्ट में पूर्व सेक्सन आफिसर थे। उनके दो लड़के हाईकोर्ट इलाहाबाद में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार की रात में छत के रास्ते उनके घर में चोर घुस गए। इसके बाद आलमारी आदि का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये के आभूषण उठा ले गए। सुबह सामान बिखरा होने के कारण परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उनमें हड़कंप मच गया। जानकारी पर आसपास के लोग भी जुट गए। बाद में खोजबीन होने पर गांव के बगल बाग में बाक्स और सूटकेस आदि पड़े मिले। सूचना थाने में दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें