फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घेरी कोतवाली, दुराचार के बाद किशोरी की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने घेरी कोतवाली, दुराचार के बाद किशोरी की हत्या का आरोप
विज्ञापन

बीते शुक्रवार की शाम पट्टी इलाके में मिला जौनपुर की किशोरी का शव
अमर उजाला ब्यूरो
पट्टी। पट्टी कोतवाली इलाके में जौनपुर की रहने वाली किशोरी का शव मिलने के मामले में सोमवार को उसके घरवालों ने ग्रामीणों के साथ दुराचार के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली का घेराव किया। एक युवक पर आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी।
जौनपुर जनपद के सुजानगंज थाना क्षेत्र की एक किशोरी का शव शुक्रवार की शाम घर से करीब पांच सौ मीटर दूर पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सेवापट्टी गांव के जंगल में पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला था। मौके पर जुटे लोगों ने हत्या की आशंका प्रकट की थी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह फांसी बताई गई। उसके शरीर पर भी चोट का कोई निशान नहीं मिला था। सोमवार को किशोरी के परिवार वालों के साथ दर्जनों की संख्या में ग्रामीण पट्टी कोतवाली पहुंचे और घेराव किया। किशोरी के पिता ने एक युवक पर चार मोबाइल नंबरों से बेटी को धमकी भरे फोन किए जाने की बात कहते उसके साथ दुराचार करने के बाद हत्या की आशंका जताई। पट्टी थाना प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने से मौत की पुष्टि हुई है। किशोरी के शरीर पर चोट का भी कोई निशान नहीं मिला है। परिजनों ने तहरीर दी है। जिन संदिग्ध मोबाइल नंबरों की बात कही जा रही है, उन्हें सर्विलांस पर लगाकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़। कुंडा और बाबागंज विधानसभा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया उत्पीड़न एवं फर्जी मुकदमें में फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। ज्ञापन देने पहुंचे पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा, जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव, विश्वनाथगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय पांडेय, इरशाद, शांतनु सिंह, साधू दुबे, रमेश पाठक, राजकुमार यादव, मनीष पाल आदि लोगों ने इंसाफ की गुहार लगाई। मुन्ना यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया उत्पीड़न नहीं रुका तो भाजपा की तानाशाही सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन एवं सड़कों पर संघर्ष होगा।
विज्ञापन

सिपाही पर मारपीट करने का आरोप
प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के उतरास रठवत निवासी सद्दाम अली इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। वह समाजवादी छात्रसभा का उपाध्यक्ष रह चुका है। आरोप है कि पट्टी कोतवाली में तैनात एक सिपाही ने अपने साथी के साथ मिलकर उसे व उसके चचेरे भाई की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें