फांसी लगाने से हुई थी युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। शनिवार को थाना क्षेत्र के कहला गांव में नहर के किनारे युवक का शव पेड़ से लटकता मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत फांसी लगाने से होने कील पुष्टि हुई है। संडिला गांव निवासी कमलेश गौतम पुत्र राजेंद्र गौतम का शव कहला गांव में पेड़ से लटकता मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रानीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने से मौत होने की पुष्टि हुई है।