फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में डांस करने वाला दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी में डांस करने वाला दरोगा निलंबित
विज्ञापन

वीडियो की जांच के बाद सीओ के आख्या देने पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। वर्दी पहनकर कमर में पिस्टल लगा शादी में डांस करने वाले दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई सीओ की जांच करके आख्या देने के बाद हुई।
महेशगंज थाने में निजी तरीके से गाड़ी चलाने वाले युवक की शादी में वर्दी पहनकर मंच पर नाचने वाले एसआई सुरेश चौहान को एसपी ने निलंबित कर दिया। उसने 16 मई को संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नेवादा कला में गई बारात में जयमाल के समय वर्दी में ही मंच पर चढक़र डांस करना शुरू कर दिया था। हालांकि यह शादी 16 मई को हुई थी और इसके एक सप्ताह बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया गया। वीडियो बनने की जानकारी दरोगा को भी थी, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। वीडियो के साथ लिखे कमेंट में दरोगा को नशे में होना बताया गया था। इसकी जानकारी सीओ बबिता सिंह को हुई तो उन्होंने वीडियो की जांच की। इसके बाद उनकी आख्या पर एसआई को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें