फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या करने वालों को पुलिस ने उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या करने वालों को पुलिस ने उठाया
विज्ञापन

महिला की मदद से पुलिस खुलासे के करीब
अमर उजाला ब्यूरो
शिवगढ़। मानधाता के गजेहड़ा जंगल में युवक की हत्या कर शव फेंकने वालों को पुलिस ने उठा लिया है। महिला की मदद से पुलिस खुलासे तक पहुंच गई है।
मानधाता के गजेहड़ा जंगल में 17 दिसंबर को पट्टी कोतवाली के कठार निवासी शिव बहादुर सिंह की लाश मिली थी। शव मिलने के दूसरे दिन उसकी शिनाख्त हो सकी थी। मां की तहरीर पर पुलिस ने कंधई के चौपई के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मानधाता पुलिस ने दो दिन पहले चौपई की रहने वाली एक महिला को उठाकर पूछताछ शुरू की। जिसके बाद शिव बहादुर की हत्या का राज सामने आ गया। घटना को अंजाम देने वालों की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। कुछ लोगों को पुलिस ने उठा लिया है। मानधाता एसओ का कहना है कि युवक को गुजरात से बुलाया गया था। हत्या की वजह तक पुलिस पहुंच चुकी है। जल्द ही खुलासा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें