फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलपंप मालिक के भाई को गोली मारकर 3.82 लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जेठवारा। बैंक में कैश जमा करने जा रहे पेट्रोलपंप मालिक के भाई को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी। फिर उसके पास से 3.82 लाख रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग निकले। गोली लगने से घायल युवक को परिजन इलाहाबाद के एसआरएन ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी के बाद सीओ सदर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस बदमाशों की घेराबंदी कर तलाश करती रही, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में रामबहादुर गुप्ता का आदित्य फ्यूल स्टेशन नाम से पेट्रोलपंप है। पेट्रोलपंप पर उनके भाई विजय कुमार गुप्ता उर्फ भीम (25) बैठते हैं। मंगलवार को विजय बिक्री का कैश जमा करने के लिए कटरागुलाब सिंह स्थित एसबीआई की शाखा के लिए बाइक से निकले। उनके पास 3 लाख 82 हजार रुपयों से भरा बैग था, जिसे उन्होंने पीठ पर टांग रखा था। पेट्रोलपंप से आगे बढ़ने पर पूर्व प्रधान रामनरेश पटेल के मकान के करीब बाइक सवार तीन बदमाश पीछे से पहुंचे। उनमें से एक ने तमंचा निकालकर चलती बाइक पर विजय के पेट में गोली मार दी। जिससे वह बाइक समेत गिर पड़े। बदमाश उनका बैग छीनने लगे। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। ग्रामीणों को आते देख रुपयों से भरा बैग लूटकर बदमाश भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे पंपकर्मी आनन-फानन में विजय को लेकर इलाज के लिए इलाहाबाद की ओर भागे। उन्हें एसआरएन में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर जेठवारा पुलिस के साथ ही सीओ सदर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग कराई जाने लगी, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। सीओ सदर ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। बदमाशों की सुरागरशी में पुलिस टीमें लगी हैं।

पेट्रोलपंप मालिक रामबहादुर गुप्ता की मानें तो तीन दिन का कैश बैंक में नहीं जमा हुआ था। पेट्रोल पंप पर शनिवार के दूसरे पहर से लेकर रविवार और सोमवार की बिक्री का पैसा था। सोमवार को रक्षाबंधन के कारण बैंक बंद था। विजय प्राय: अकेले ही कैश लेकर बैंक में जमा करने के लिए निकलते थे। पेट्रोलपंप मालिक के भाई को गोली मारकर 3.82 लाख लूटने वाले बदमाशों की धरपकड़ के लिए जेठवारा पुलिस के अलावा स्वाट टीम ने डेरा डाल दिया। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ के बाद बदमाशों का हुलिया पता करने के बाद स्वाट टीम राहगीरों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस कटरागुलाब सिंह बाजार में बैंक से लेकर पेट्रोल पंप तक लगे सीसीटीवी में बदमाशों की तलाश करने का प्रयास कर रही है। हालांकि खबर भेजे जाने तक पुलिस के हाथ कोई ऐसा क्लू नहीं मिला है, जिससे पुलिस आसानी से बदमाशों तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें