फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान पकड़े गए चार शातिर बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान पकड़े गए चार शातिर बदमाश
विज्ञापन

चोरी की दो बाइक, दो तमंचा और एक रिवाल्वर बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। आपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे चार बदमाशों को पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। उनके पास से चोरी की दो बाइक, दो तमंचा और एक रिवाल्वर बरामद की गई है। सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के आवास विकास कॉलोनी निवासी मोहम्मद तैय्यब उर्फ जान पुत्र मोहम्मद मुस्लिम अपने साथी रवि कुमार उर्फ बबलू वर्मा पुत्र शिवकुमार वर्मा निवासी पांडेय का पुरवा मीरा भवन व विकास पाल पुत्र विनोद निवासी सगरा अष्टभुजानगर चोरी की सफेद कलर की बाइक के साथ सुखपाल नगर में लूट की घटना को अंजाम देने के लिए खड़े थे। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाली पुलिस ने तीनों को धर दबोचा। बताया जा रहा है कि रवि कुमार 2010 में खरवई में साध्वी हत्याकांड में शामिल था। वहीं तैय्यब उर्फ जान का नाम व्यापारी महादेव हत्या में प्रकाश में आया था। एसपी एस आनंद ने बताया कि तीनों आरोपियों के पास से चोरी की बाइक, एक तमंचा, एक रिवाल्वर, एक मैगजीन पिस्टल, एक अदद नंबर प्लेट मिला। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। उधर, नगर कोतवाली के भुपियामऊ डिहवा निवासी अतुल पुत्र लहरी गौड़ को कंधई पुलिस ने चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि अतुल कुछ ही दिनों पहले जेल गया था। 29 नवंबर को जमानत पर वह छूटकर घर आया था। वह जौनपुर शाहगंज से चोरी की गई बाइक लेकर घर आ रहा था। कंधई पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें